
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर ब्लॉक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तंगलो गांव निवासी बजरंगी राय के पुत्र रोहित राय के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

घायल रोहित राय ने बताया कि वह रोज की तरह काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान मधुपुर ब्लॉक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल सहायता करते हुए घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया। फिलहाल रोहित राय का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।



