
Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव में एक नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना को लेकर परिवारवालों से मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रदीप भोक्ता का 12 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार सुबह शौच के लिए गांव के कुछ बच्चों के साथ जोरिया की ओर गया था।

इस दौरान सभी बच्चे जोरिया के पत्थर पर खेल रहे था। नावालिग हवाई चप्पल पहने होने के कारण अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर पड़ा। इस दौरान बच्चों की ओर से बचाने की कोशिश की गई। लेकिन गहरे पानी के डर से बच्चों ने जान नहीं बचा पाई ।

घटना को लेकर बच्चों की ओर से परिजनों को जानकारी देने पर ग्रामीणों ने पानी से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया है । मृतक जसीडीह के एक निजी विद्यालय में वर्ग 2 का छात्र था । घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था।



