

बेगूसराय (बिहार)

बेगूसराय के वीरपुर स्थित लक्ष्मीपुर में IDBI बैंक में दिनदहाड़े अपराधियों ने घुस साढ़े छह लाख रुपये लूट लिए।

बताया जा रहा कि पांच की संख्या में आए नकाबपोश लूटेरों में तीन बैंक के अंदर घुस गए और बाकी के दो बैंक के बाहर रेकी कर रहे थे। बैंक के अंदर घुसते ही लुटेरों ने हथियार दिखाते हुए सबसे पहले बैंक कर्मियों को बंधक बनाया और फिर रुपए लूटपाट करने लगे। इस दौरान चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। लुटेरे लूटी गई रकम लेकर फरार हो गये। लूटी गयी रकम करीब 6.50 रुपए लाख बताई जा रही है।
इधर, लूट की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। फिलहाल, पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जाँच-पड़ताल में जुटी है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।




