
Deoghar: कुंडा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में गैस सिलेंडर के लीक होने से घर मे आग लग गई। इस घटना में एक वृद्धा सहित दो लोग झुलस गए। घायलों में 80 वर्षीय कल्याणी बाला सरकार और 38 वर्षीय कार्तिक सरकार शामिल हैं।

जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग का वाहन घटनास्थल पर पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही कुंडा थाना गश्ती दल के एएसआई सतेन्द्र सिंह सदलबल वहां पहुंचे उसके बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बावत विश्वरूप सरकार ने बताया कि बुधवार को ही वेंडर ने गैस सिलेंडर पहुंचाया था। उक्त सिलेंडर को चूल्हे में लगया। उसके बाद जैसे ही चूल्हा जलाया तुरंत सिलेंडर में आग पकड़ लिया और किचन में आग लग गई। इस घटना में उसकी दादी और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।


