Deoghar: श्रावणी मेला, 2025 में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति को लेकर कई इलाकों में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है।

इसी क्रम में आज 10:00 बजे सुबह से दोपहर 3:00 बजे तक पीएसएस कॉलेज से निकलने वाले 11 केवी कांवरिया फीडर और पीएसएस बैजनाथपुर से 11 केवी टाउन 1 फीडर और 11 केवी टाउन 2 फीडर एवं पीएसएस सत्संग से 11केवी सत्संग टाउन फीडर में मेंटनेंस के लिए उक्त फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

शाहिद आश्रम रोड, झोंसागढ़ी, सदर अस्पताल, डोमासी, बिलासी, दुखीसाह लेन, शीतल मालिक रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, कांवरिया पथ, पुरनदाहा, सर्किट हाउस, बम्पास टाउन, देवसंघ, हिरणा, कोरियासा एवं गुलिपाथर आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए बंद रहेगी।



