
Ranchi: गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP from Godda Nishikant Dubey) द्वारा देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) को लेकर दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन और एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई।

अदालत की ओर से सरकार को जारी शो-कॉज के बाद सरकार ने आज जवाब दाखिल किया। कोर्ट में सरकार ने बताया कि अप्रोच रोड के लिए काम शुरू कर दिया गया है। 15 जून तक अप्रोच रोड के लिए पेड़ काटे जाएंगे। 16 जून तक सड़क निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसी हफ्ते विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी।

नाइट लैंडिंग को लेकर सरकार ने कोर्ट में दलील दी कि इसके लिए नौ बिल्डिंगों को ध्वस्त करना है। अदालत ने सरकार को 18 जुलाई तक का समय दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी।


