
Deoghar: बाबा मंदिर इलाके में हवलदार की पत्नी के साथ छिनतई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बिहार के मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के कसबा गांव की रहने वाली कंचन झा ने देवघर नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कंचन कहा है कि उसके पति पंकज झा रांची में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। कहा है कि वह बेटे का मुंडन बासुकीनाथ में करा कर देवघर बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंची थी। अपने वाहन को एक घर के सामने लगा दिया। एक पुरोहित परिवार पर नामजद आरोप है कि उनके घर से एक बूढ़ी औरत, एक जवान लड़की सहित चार-पांच पंडा निकले और गाली-गलौज करने लगे। उसी दौरान गले से मंगलसूत्र, सोने चेन जिसकी कीमत एक लाख 38 हजार और बैग से 10 हजार रुपये की छिनतई कर लिया। उनलोगों के द्वारा उसे गोली मार देने की धमकी दी गई।

मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


