
Deoghar: देवघर से बड़ी खबर है। यहां हावड़ा-जसीडीह मुख्य मार्ग पर एक ट्रेन और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना रोहिणी नावाडीह फाटक के पास गुरुवार की सुबह हुई। जहां ट्रेन और ट्रक की टक्कर के बाद दो बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई।

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जब नावाडीह रेलवे फाटक पर जसीडीह से आसनसोल की ओर जा रही आसनसोल गोंडा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन से एक ट्रक की टक्कर हुई। जिसके बाद दो बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में रेल यात्री बाल-बाल बचे।
इधर, हादसे की खबर मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं।
घटना के बाद देवघर गिरीडीह जाने का मुख्य सड़क और हावड़ा- झाझा रेल लाइन पर परिचालन बाधित है। फिलहाल दोनों मार्गों पर परिचालन बहाल करने की कोशिश की जा रही है।


