
Ranchi: राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में बंगला स्कूल के पास मंगलवार को गोलीबारी हुई है। घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। उनमें एक मामा और एक भांजा बताया जा रहा।

बताया जा रहा कि अज्ञात अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल कारोबारी का नाम राजेश पाल है। आनन-फानन में उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। जेवर कारोबारी के सर में गोली लगी है। उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।


