
Ranchi: आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण (IAS POOJA SINGHAL CASE) में ईडी की टीम ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है. जिससे ईडी (ED) की टीम को कई अहम जानकारियां मिली है. जिसके आधार पर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है. अब टीम साहिबगंज पहुंची है.

सूत्रों की माने तो ईडी की टीम जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ कर सकती है.

इस मामले को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) ने भी ट्वीट किया है कि ‘अब बारी झारखंड के मुख्यमंत्री जी के विभीषण व परम सलाहकार जिनके अंदर व बाहर दोनों दरबारी बिखर गए. वैसे परम ज्ञानी पिंटू श्रीवास्तव की है, जल्द ही माइनिंग लीज धौंस से लेने के खुशी में केंद्रीय एजेंसियों के सामने होंगे.’


