
Deoghar: देवघर नगर थाना की पुलिस ने पिछले दिनों शहरी इलाके में कई घरों में सेंधमारी कर हुए करोड़ों रूपये कि संपत्ति के चोरी के मामले में सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना इलाके से 4-5 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति माधोपुर में ज्वेलरी कि दुकान चलाता है। सूत्रों कि माने तो उक्त दुकानदार के पास से लाखों के सोने चांदी के चोरी के जेवरात और लगभग नकदी भी बरामद किया है।

हालांकि पुलिस इस मामले में को लेकर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्रों की माने तो हिरासत में लिए संदिग्ध का संबंध नगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदात में संलिप्तता है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सभी को बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए संदिग्धओं में एक आभूषण दुकान चलता है। इसके पास से पुलिस ने जेवरात सहित नकदी भी बरामद किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। एक अनुमान के अनुसार लगभग एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की चोरी हुई है। इसमें नकदी सहित जेवरात शामिल है।
जिसमें एक प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षिका के घर से लगभग 40 लाख रुपये व एक संवेदक के घर से 18 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी।
इसके अलावा अन्य कई घरों में हजारों-लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई है। संभवतः मामले को लेकर पुलिस मंगलवार को इसका खुलासा कर सकती है।


