
JPSC Result 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) ने सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. देवघर जिला से भी कई अभ्यर्थी सफल हुए है.

देवघर जिले के तीन लाल ने 35वां, 53वां और 56वां रैंक लाकर इलाके का नाम रौशन किया है. जहां मोहनपुर प्रखंड के रढ़िया गांव निवासी कुमार गौरव को 35वां मिला है. वहीं, बभनगामा के रूपक को 53वां रैंक और पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी शुभम पौद्दार को 56वां रैंक प्राप्त हुआ है.

मोहनपुर प्रखंड के रढिया गांव निवासी मधुपुर ब्लॉक के रिटायर्ड प्रधान लिपिक धीरेंद्र कुमार मंडल के छोटे पुत्र कुमार गौरव जेपीएससी में 35वां रैंक लाकर डीएसपी के लिए चयनित हुए हैं.
देवघर जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत बभनगामा मंझलाडीह टोला के किसान परिवार के रूपक कुमार सिंह ने जेपीएससी में 53वां स्थान हासिल किया. उसे पुलिस सर्विस मिला. प्रशिक्षण पूरी कर वे डीएसपी बनेंगे.
जिले के पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी शुभम पौद्दार ने जेपीएससी में 56वां रैंक लाकर सफलता हासिल की है. उसके पिता राजकिशोर पौद्दार का गांव के बगल दुबराजपुर जैसे छोटे बाजार में छोटी सी आभूषण दुकान है.


