
Dumka: प्रेमिका से दुष्कर्म व हत्या मामले में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी ओपी थाना पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपित जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपानी गांव निवासी फिलिमन हेम्ब्रम एवं बाबुधन टुडू हैं। यह जानकारी एसडीपीओ सदर मो. नूर मुस्तफा ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि बीते 30 मई को महिला के पति के लिखित शिकायत पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज करते हुए छानबीन में जुट गई थी। पुलिस ने अभियुक्त फिलिमन हेम्ब्रम से पूछताछ की, जिसमें हत्या व दुष्कर्म का मामला सामने आया।

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक महिला और फिलिमन हेम्ब्रम के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला अपने चार वर्ष और एक दुधमुही बच्ची को छोड़ प्रेमी के संग गांव से बाहर तीन दिनों तक झाड़ीनुमा जंगल में साथ थे। उनका मदद गांव के ही दोस्त बाबुधन टुडू करता था। दोनों ने महिला से तीन दिनों तक संबंध बनाया। बाद में महिला प्रेमी को शादी करने का दबाव बनायी तो प्रेमी फिलिमन हेम्ब्रम ने अपने दोस्त बाबुधन टुडू के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया था।
पुलिस मामले में पति के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। पुलिस थाना प्रभारी सुजीत उरांव के नेतृत्व में हत्या व दुष्कर्म के आरोपित को धर दबोचने में कामयाब हुई। पुलिस आरोपित प्रेमी फिलिमन हेम्ब्रम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। आरोपित प्रेमी पुलिसिया दबाब में टूट गया और पूरी दास्तां बयां कर दिया। पुलिस आरोपित प्रेमी फिलिमन के निशानदेही पर हत्या और दुष्कर्म में सहयोगी बाबुधन टुडू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी।


