
Deoghar: अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के बुढ़ई थाना इलाके के धमनी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी। इस घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में कृष्ण तुरी, सतीश राणा और संतोष कुमार राण के नाम शामिल हैं। तीनों बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के मटरूआ गांव के रहने वाले हैं। नगर थाना इलाके के रांगामोड़ के पास एक अनियंत्रित ऑटो ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम छोटू तुरी है जो रांगामोड़ का रहने वाला है।

बताया कि वह पैदल घर से रिखिया हटिया जाने के निकला था। उसी दौरान रांगामोड़ के पास ऑटो चालक ने धक्का मार दिया। वहीं दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बाराटांड़ के पास दो बाइक के बीच हुए टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका नाम मिथलेश कुमार है। वह सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पिछड़ी गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने बताया कि वह अपने बाइक से मामा घर बाराटांड़ जा रहा था। उसी क्रम में बाराटांड़ के पास ही उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही एक बाइक से हो गयी।



