
Deoghar: देवघर जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध साइबर अपराधी को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए एक कथित साइबर अपराधी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

हिरासत में लिया गया संदिग्ध मोहनपुर थाना इलके के मोहनाकनाली गांव का रहने वाला बताया जाता है। सूत्रों की माने तो कुछ दिन पूर्व ही उक्त गांव से एक सीएसपी संचालक को पुलिस ने साइबर अपराध के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बताया जाता है कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध का उक्त सीएसपी संचालक से दोस्ती थी। हालांकि इस मामले में देवघर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।


