
Deoghar: देवघर जिले में शांतिपूर्ण तरिके से पंचायत चुनाव 2022 (Panchayat Election 2022) को लेकर मतदान जारी है। सभी मतदाता बढ़चढ़ कर पंचायत की सरकार का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। खासकर महिलाएं व बुजुर्ग मतदाता बढ़चढ़ हिस्सा ले रहे हैं। दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करते नजर आये।


पंचायत चुनाव 2022 के मद्देनजर प्रथम चरण के मतदान को लेकर अहले सुबह 07 बजे से मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो चुकी हैं।

जिसके तहत देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत 285 मतदान केन्द्र, मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत 351 मतदान केन्द्र के अलावा देवीपुर प्रखण्ड अन्तर्गत 212 मतदान केन्द्र पर मतदाता अपने मतों का उपयोग कर रहे हैं।

इसके अलावे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से कार्यरत है। संपूर्ण चुनाव क्षेत्र की रिपोर्ट एवं कुशल क्षेम नियंत्रण कक्ष से जानी जा रही है। साथ ही नियंत्रण कक्ष में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यरत हैं। वही सुबह 07 बजे से अभी तक मतदान शांतिपूर्वक रूप से चल रही है।
