
Lohardaga: लोहरदगा जिला पुलिस बल के जवान आशुतोष कुमार ने पुराना पुलिस लाइन में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना शुक्रवार रात की है। घटना में जवान आशुतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृत जवान लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित था। मृत जवान बिहार के भोजपुर जिले के आगीआंव बाजार थाना का रहने वाला था। वह 2005 बैच के सिपाही था। पुलिस ने मौके पर एफएसएल को बुलाकर घटनास्थल से जांच में कई नमूने एकत्र किए हैं।

घटना के कारणों की जानकारी अब तक पुलिस को नहीं मिल पाई है। मामले को लेकर सदर थाना में इस घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से मृत जवान के पिस्टल को भी बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।



