
Deoghar Weather: भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे देवघर को शुक्रवार को राहत मिल गई। जिले में तेज हवाओं, बादल गर्जन के साथ झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। बारिश और तेज हवाओं का दौर अगले 72 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहेगा।

शुक्रवार की सुबह देवघर सहित झारखंड के कई जिलों में हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की चली। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड के जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, चाईबासा, जामताड़ा, चतरा, बोकारो, हजारीबाग, गुमला के साथ-साथ लातेहार में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश ये दौर अभी तीन दिनों तक जारी रहेगा।


शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ जब बारिश शुरू हुई तो लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिल गई। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिली।


