
Ranchi: झारखण्ड की हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा (BJP) की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 21 से 30 अप्रैल तक चलेगा। राज्य की समस्याओं के खिलाफ कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।

उन्होंने बताया कि 21 से 30 अप्रैल तक राज्य की जनता के बुनियादी सवाल सड़क, बिजली और पानी के समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगे।


