Deoghar: देवघर के नए एसपी (Deoghar SP) सुभाष चंद्र जाट ने बुधवार को जिले की कमान संभाल ली है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने मंगलवार की देर शाम नौ आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया। जिसमे देवघर एसपी का भी तबादला हुआ।
देवघर एसपी के पद पर पदस्थापित धनंजय कुमार सिंह के स्थान पर जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट को देवघर का एसपी बनाया गया है। सुभाष चंद्र जाट 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।