
Deoghar: होली के दिन देवघर के डढ़वा नदी में नहाने के दौरान में दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी। शव की मिलने की सूचना के बाद देवघर पुलिस औऱ परिजन डढ़वा नदी पहुचे. जिसके बाद दोनों शवों को देवघर सदर अस्पताल लाया गया.

जहां देवघर एसडीपीओ पवन कुमार मौके पर सदर अस्पताल पहुंचे. डूबने के वजहों की छानबीन की जा रही है। घटना के संबंध में पवन कुमार ने कहा कि होली का रंग धोने के लिए ये दोनों डढ़वा नदी नहाने गए होंगे. जहां डूबने से इनकी मौत हो गयी.

इनमें से एक का नाम रोहित बताया जा रहा है. परिजन का कहना है कि उनका बेटा नहाने जा रहा हूँ ये कह कर निकला था. घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नही है. फिलहाल देवघर सदर अस्पताल में इन दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत की वजह जानी जा सकती है.


