
Deoghar: सोमवार की देर रात देवघर में भूकंप के झटके महसूस किये गये। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, रात करीब 12 बजकर 39 मिनट 35 सेकंड पर 4.3 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्रबिंदु पाकुड़ का हिरणपुर था।

हल्की बूंदाबांदी बारिश के बीच देवघर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। रात में अधिकतर लोग अपने घर अपने-अपने घरों में सो रहे थे तभी भूकंप के झटके आये, जिससे कई लोगों की नींद भी खुल गयी। भूकंप का कंपन करीब 3 से 4 सेकंड तक रहा।



