
Deoghar News : रिखिया थाना पुलिस ने रविवार को कुंडा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पावर हाउस के समीप के निवासी दिलीप हत्याकांड के एक आरोपी संजीव कुमार उर्फ झगरू को पुछताछ के लिये 24 घंटे के लिये रिमांड पर लिया है।

कोर्ट से आदेश प्राप्त होते ही मंडल कारा के काराधीन आरोपी को रिखिया पुलिस रिसिव कर मेडिकल जांच करायी व पुछताछ के लिये थाना ले गयी। पूछताछ पूरी कर रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस को पुन: आरोपी का मेडिकल जांच कराने का निर्दश प्राप्त है।

उपरांत आरोपी को पुन: मंडलकारा पहुंचाकर रिसिव करने का निर्देश दिया गया है। बताते चलें कि 15 मार्च 2026 को रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव के देवान बाबा के पास स्थित मैदान सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया था। इसे लेकर मृतक की पत्नी ने हत्या का मामला दर्ज कराया था।
रिखिया पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर मामले का खुलास कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर मोहल्ला निवासी बबीता देवी उर्फ पायल सिंह, कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग निवासी पायल राउत और इसी इलाके के रहने वाले संजीव कुमार उर्फ झगरू को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया था।
पुलिस ने इन सबों के पास से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार, खून लगा मृतक का टोपी, खून लगा मोबाइल सहित अन्य सामन बरामद किये थे।


