Ranchi: राजधानी रांची में एक व्यक्ति की अश्लील फिल्म (porn movie) की लत ने उसके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया। पति की इस लत से तंग आकर उसकी पत्नी ने घर छोड़ दिया। मामला कोर्ट (court) तक पहुंच गया।
बताया जाता है कि पति लैपटॉप पर पत्नी को अश्लील फिल्म दिखाता और उसी तरह की डिमांड करता। परेशान पत्नी घर छोड़कर मायके आ गई। वह सात साल से अलग रह रही है। तनाव में पति की भी नौकरी छूट गई है। दोनों ने रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में तलाक लेने के लिए आवेदन दिया है। कोर्ट ने सुलह के लिए मामला मध्यस्थता केंद्र को भेज दिया है। विशेषज्ञ मध्यस्थ लगातार दोनों पक्ष से बातचीत कर रहे हैं। वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए अंतिम प्रयास किया जा रहा है।
पत्नी रांची के अरगोड़ा की और पति नामकुम का रहने वाला है। दोनों की शादी 2009 में हुई थी। पति कोयंबटूर में एक मल्टीनेशनल कंपनी (multinational company) में मैनेजर था। पत्नी ने अपने मध्यस्थता में बताया है कि उसने पति के साथ छह वर्ष का रिश्ता बेहद मुश्किल दौर से गुजारा। बेडरूम में विवाद होने पर वह कई बार दूसरे कमरे में जाकर लैपटॉप ऑन कर लेता था। यह ऐसी समस्या थी, जिसे वह किसी से साझा नहीं कर सकती थी। इस कारण पारिवारिक रिश्ते लगातार बिगड़ते चले गए। वैवाहिक जीवन पर लगातार इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
पति ने मध्यस्थता में बताया कि शादी से पहले उसे यह तल लग गई थी। कई बार कोशिश करने के बावजूद वह इसे छोड़ नहीं पा रहा था। घर में विवाद के बाद पति ने कई बार पत्नी से वादा किया कि वह इसे छोड़ देगा लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता। बिना अश्लील फिल्म देखे उसे रात को नींद नहीं आती थी।
इस संबंध में रांची स्थित केन्द्रीय मन
चिकित्सा संस्थान (CIP) के मनोचिकित्सक डॉ वासुदेव दास ने बताया कि अश्लील फिल्में देखने की आदत बहुत सारे लोगों की होती है। यह एक प्रकार से यौन इच्छाओं को मानसिक रूप से पूरा करने का साधन बन जाती हैं। इसके निदान के लिए आपसी बातचीत और स्वस्थ मनोरंजन बेहद जरूरी होता है।