
Deoghar: बजट सत्र के दौरान सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भले ही तमाम कानून लागू करने की बात कही हों लेकिन, इस आभासी मुद्रा बाजार में इन्वेस्टमेंट को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। यही वजह है कि, बगैर सोचे-समझे लोग लगातार अपनी पूंजी का क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

ताज़ा मामला सामने आया है देवघर से जहां की सायबर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो, विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बना उन्हें कंगाल कर देते थे। सायबर डीएसपी सुमित प्रसाद की मानें तो, देवघर के विलियम्स टाउन निवासी राजीव रंजन और दिग्विजय सरकार नाम के दो ज़लसाज़ों ने भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलिया में मेलबोर्न निवासी शाज़ी जॉन से क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 82 लाख रुपये की ठगी कर ली।

बताया जाता है कि, ज़लसाज़ों की तरफ से पहले BIog Battalion Pvt. Ltd नाम की कंपनी रजिस्टर कराई गई और फिर उसका डाइरेक्टर बन पीड़ित से सम्पर्क साधा गया। फिलहाल, देवघर की सायबर पुलिस ने ठगी के इस धंधे में शामिल दो महाठगों को गिरफ्तार कर ऊनसे इस गिरोह के तार खंगालने में जुटी है। पकड़े गए ज़लसाज़ों के पास से सायबर पुलिस ने कैंसल चेक 2 समेत 6 मोबाइल 10 सिम 22 एटीम कार्ड 2 क्रेडिट कार्ड 1 पासबुक 4 चेकबुक 3 लैपटॉप और 01 US डॉलर जब्त किए हैं।



