
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाभनबीघा मोहल्ला में चोरों ने रविवार देर रात को एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों को चोरी करते मकान मालकिन ने सीसीटीवी कैमरे से कनेक्ट ऑनलाइन मोबाइल पर देख लिया। उपरांत उन्होंने अपने आसपास रहने वाले रिश्तेदार और पड़ोसी को फोन कर तुरंत जानकारी दिया।

जानकारी मिलते ही लोग हो हल्ला करते उनके घर के पास पहुंचे। इसके बाद चोर भागने लगे और इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी कर दी। हालांकि इस घटना में गोली किसी को लगी नहीं।

रिश्तेदार आदित्य कुमार ने बताया कि घर में रहने वाला परिवार इलाज के लिए बेंगलुरु गया है। घर पर ताला लटका देख चोर यहां देर रात पहुंचे। ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। इसी बीच चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसे घर की मालकिन ने ऑनलाइन मोबाइल पर देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फोन कर मोहल्लेवासियों को दी। मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद चोर वहां से सामान लेकर भागने लगे। कई सामान भी रास्ते में गिर गया। चोर भागने लगे और इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी कर दी। हालांकि इस घटना में गोली किसी को लगी नहीं।
इधर, देर रात सूचना पर नगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन किया। वहीं, चोरी कितने की हुई है, इसका आकलन अभी नहीं किया जा सका है।


