spot_img
spot_img
होमझारखण्डडॉ. अनिल कुमार महतो बने JAC के अध्यक्ष, डॉ. विनोद सिंह को...

डॉ. अनिल कुमार महतो बने JAC के अध्यक्ष, डॉ. विनोद सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। जैक अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह को नियुक्त किया गया है।

Deoghar के कपड़ा दुकानदार से 20 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी

Deoghar: चोरी के अप्राथमिक अभियुक्त को भेजा गया जेल

Ranchi: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। जैक अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह को नियुक्त किया गया है।

मंत्री ने बताया कि जैक अध्यक्ष पद के लिए तीन आवेदन आये थे। जिसमें डॉ. अनिल कुमार महतो के नाम पर सहमति बनी। उपाध्यक्ष के लिए मात्र एक ही आवेदन किया गया था। बताया गया कि डॉक्टर अनिल कुमार महतो रांची यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर भी रह चुके हैं। साथ ही विनोद बिहारी विश्वविद्यालय कोल्हान के प्रोवीसी के पद पर भी योगदान दिया है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) अध्यक्ष का चयन क्वालिफिकेशन के आधार पर 10 दिसंबर को हुआ ।लॉटरी में डॉ. अनिल कुमार महतो का नाम सामने आया। तीन लोग का आवेदन आया था, जिसमें उषा किरण, डॉ. शब्बीर हुसैन और डॉ. अनिल कुमार का नाम आया था।

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने नए जैक अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनिल कुमार महतो के नाम की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अध्यक्ष को सभी पावर दिए जाएंगे, जिससे लंबित काम में तेजी आए और परेशानियां दूर हो। शिक्षा मंत्री के अनुसार अधिसूचना शुक्रवार की रात जारी कर दिया गया। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

जैक उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. विनोद सिंह का चयन हुआ है। उपाध्यक्ष पद के लिए एक ही आवेदन आया था। जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से झारखंड शिक्षा बोर्ड में कोई फैसला नहीं हो पा रहा था। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त रहने की वजह से इंटर कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी अधर में लटका हुआ था। नए अध्यक्ष के आने से कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।

मालूम हो कि पिछले कई महीनों से जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!