Deoghar: देवघर नगर थाना में चोरी के प्रयास को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला गांधीनगर बरमसिया निवासी ललिता मुर्मू ने दर्ज कराई है।

कहा है कि 9 जून की देर रात करीब 1:30 बजे कुछ आवाज सुनकर घर के बाहर निकली तो देखा कि एक चोर खड़ा है। वह चिल्लाने लगी तो चोर ने उसका मुंह दबा दिया और चाकू से हाथ पर वार कर दिया। इसी बीच हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों को जुटता देख चोर मौके पर से फरार हो गया।

इधर, मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।



