
Ranchi: हटिया-पटना-हटिया ट्रेन का परिचालन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन (नंबर-08622-08621) अब सप्ताह में तीन स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी। 9 नवंबर से ट्रेन नं-08622 हटिया से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को प्रस्थान करेगी।

हटिया से 22:10 बजे खुलकर 22:25 बजे रांची पहुंचेगी, मुरी, बोकारो, धनबाद व जसीडीह होती हुई 13:15 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन नं-08621 पटना से सप्ताह में तीन दिन स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को पटना से रांची के लिए खुलेगी।
सिकंदरबाद-बलिया छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कल

सिकंदरबाद-बलिया छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (नं.-07051) 7 नवंबर रविवार को सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी। सिकंदराबाद से रात 11 :35 बजे चलकर 22:30 बजे हटिया पहुंचेगी, यहां से 22:35 बजे खुलेगी। रांची 22:45 बजे पहुंचेगी, यहां से 23:00 बजे प्रस्थान करेगी। बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह होती हुई 11:45 बजे पटना पहुंचेगी।
मंगलवार को पहुंचेगी बलिया
पटना से 11:55 बजे खुलेगी। बलिया मंगलवार को 17:40 बजे पहुंचेगी। जबकि, बलिया-सिकंदरबाद छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (नं-07052) 10 नवंबर बुधवार को बलिया से 02:10 बजे प्रस्थान करेगी। रांची 20:55 बजे पहुंचेगी, यहां से 21:10 बजे खुलेगी। हटिया 21:20 बजे पहुंचेगी, वहां से 21:25 बजे प्रस्थान करेगी। सिकंदराबाद गुरुवार को 19:10 बजे पहुंचेगी।
9 नवंबर से टाटानगर-बरकाकाना भी चलेगी
रेलवे ने टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर स्पेशल ट्रेन (नं-08151-08152) का परिचालन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नं-08151 टाटानगर-बरकाकाना स्पेशल ट्रेन 9 नवंबर से हर रोज टाटानगर से प्रस्थान करेगी।


