Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक होटल के कमरे से एक व्यक्ति की लाश बरामद की गयी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सीपी ड्रोलिया रोड स्थित भगवान होटल की है। जहां रविवार की देर शाम होटल के कमरे से एक व्यक्ति की लाश बरामद की गयी है।
मृतक पंकज कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिला के नाननपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि वो देवघर में देवसंघ के पास घर बनाकर रहते थे। मृतक के दो बच्चे भी हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन में ही पंकज अपनी बाइक से होटल पहुंचे थे। कुछ देर के लिए उनसे होटल में मिलने एक महिला भी आई थी। इसी दौरान देर शाम होटल वालों ने पंकज को बेहोश हालत में देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम होटल पहुंची और व्यक्ति को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचना दी गयी है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई और वह किसके साथ यहां आया था, हर पहलू पर जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।