
रांची: झारखंड में कोरोना (corona in jharkhand) का असर समाप्ति की ओर है। सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में राज्य के 17 जिलों में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। इस दौरान कहीं किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई।

इस बीच कोरोना (Corona Virus) से 12 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि सिर्फ 11 नए केस मिले हैं। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 073 हो गयी है। इनमें से तीन लाख,42 हजार, 813 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में कुल पांच हजार,133 मरीजों की मौत हुई है।अब तक कुल एक करोड़, 40 लाख, 01 हजार, 263 सैंपल की जांच की गयी है। फिलहाल, पूरे राज्य में कोरोना के 127 सक्रिय केस हैं। इनमें से अकेले राजधानी रांची में 73 मरीज हैं। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।


