
Ranchi: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की झारखंड इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था जताई है। साथ ही राज्य में आगामी महीनों में होने वाले पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय किया है। लोजपा की प्रदेश कार्यसमिति की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में रविवार को यह निर्णय किया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश लोजपा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने की, जबकि वर्चुअल माध्यम से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने राज्य में संगठन की मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। लोजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश समिति तथा सभी प्रकोष्ठ और सभी जिलाध्यक्षों ने चिराग पासवान में आस्था व्यक्त करते हुए उनके साथ चट्टान की तरह साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

बैठक में यह भी निर्णय किया गया प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में सभी जिला मुख्यालयों पर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की नियोजन नीति में हिन्दी, भोजपुरी, मैथली, मगही भाषा को शामिल करने की मांग की गयी। पार्टी ने छात्रों को अविलंब छात्रवृति भुगतान देने का आग्रह किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह, आईटी सेल के अभिषेक राय, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष उषा खलखो, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष बेलाल खान, राम सिंघासन शर्मा, कपिल पासवान, रामसेवक पासवान, जीपी सिंह, अनंत प्रताप देव, दिनेश सोनी, अनिल कुमार पासवान और अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।
Also Reads:
- सावन शुरू होते ही Jharkhand के Baidyanath Dham में उमड़ा आस्था का सैलाब, 105 किमी लंबे रास्ते पर कांवड़ियों की लंबी कतार
- अमित शाह से देशद्रोही ताकतें डरती हैं’, राहुल गांधी के बयान पर BJP MP Nishikant Dubey का तीखा पलटवार
- Jharkhand liquor scam में ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को भेजा समन, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
- Dhanbad में अवैध कोयला कारोबार पर ED की कार्रवाई, एलबी सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद जब्त
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत


