
रांची: सरकार गिराने की साजिश मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपितों की जमानत याचिका को एसीबी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। यह जानकारी एसीबी के विशेष लोक अभियोजक एके गुप्ता ने दी।

उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को रांची के कई बड़े होटलों में स्पेशल ब्रांच की टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद गिरफ्तार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रांची के कोतवाली थाना में अभिषेक दुबे ,अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 419, 420 124ए, 120 बी, 34 और पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8/9 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ कुछ लोग काम कर रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने बड़े होटलों में छापेमारी की थी। मामले में कई लोगों के नाम सामने आया था।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar : सदर अस्पताल में प्रसव के बाद ‘मिठाई’ के नाम पर तीन हजार रुपये लेने का आरोप
- Deoghar : एक प्रतिष्ठित स्कूल के गार्ड की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले जले के निशान; जांच में जुटी पुलिस
- Deoghar : कोरियासा मैदान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
- Jharkhand ATS अब CID के अधीन करेगी कार्य , DGP ने जारी किया आदेश
- झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्रदर्शित होगी देवघर की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘निर्मला की दुनिया’


