Deoghar: व्यवहार न्यायालय परिसर, देवघर एवं अनुमण्डल व्यवहार न्यायालय, मधुपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत (Virtual Mode) का आयोजन 11 सितंबर को सुबह 11.00 बजे से किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समझौता बैठकें छह सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन तथा लंबित मामलों का निष्पादन सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा- 1. सुलहनीय आपराधिक मामले, 2. एन. आई. एक्ट (चेक अनादरण) से संबंधित मामले, 3. बैंक ऋण वसूली के मामले, 4. मोटर वाहन दुर्घटना के दावे से संबंधित मामले, 5. वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले, 6. श्रम विवाद से संबंधित मामले, 7. भू-अर्जन से संबंधित मामले, 8. बिजली, पानी के बिलों से संबंधित मामले (असुलहनीय मामलों को छोड़कर) 9. सेवा से संबंधित भुगतान, भत्ते और सेवानिवृति लाभ से संबंधित मामले, 10. राजस्व से संबंधित मामले (जिला न्यायालय में लंबित मामले) 11. अन्य दीवानी मामले जिसमें मालगुजारी, सुखाधिकार, इंजन्कशन सूट, विर्निदिष्ट पालन इत्यादि शामिल हैं।

अन्य सुलह योग्य मामले न्यायालयों में लंबित उपरोक्त मामलों की त्वरित सुनवाई व निष्पादन को लेकर मामलों से संबंधित कोई भी पक्षकार/इच्छुक व्यक्ति या किसी भी प्री-लिटिगेशन मामले की सुनवाई किये जाने को लेकर इच्छुक व्यक्ति/पक्ष, अपने मामले का ब्यौरा, अपने पूरे पते तथा अन्य विवरण के साथ, अपना आवेदन संबंधित न्यायालय अथवा विभागों के माध्यम से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर (मोबाइल सं0 7294181381) अथवा सचिव, अनुमंडल विधिक सेवा समिति, मधुपुर (मोबाइल सं0 7294181380) के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:
- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, भावुक होकर बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति
- मानसिक क्रूरता के पर्याप्त साक्ष्य न हों तो यह तलाक का आधार नहीं बन सकताः Jharkhand High Court
- 2026 Asian Games: भारत के लिए ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
- Cricketer पृथ्वी शॉ की सगाई टूटी, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अलग होने की घोषणा की
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी, चार गिरफ्तार



