
रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना से उबरकर 28 लोग स्वस्थ हुए। जबकि बुधवार सुबह तक कोरोना के 23 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से तीन, बोकारो से एक, चतरा से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से चार, गिरिडीह से एक,

हजारीबाग से एक, खूंटी से दो, लोहरदगा से एक, रामगढ़ से दो, साहेबगंज से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन मरीज मिले हैं।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347246 गया है। जबकि अबतक टोटल 11818617 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 234 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 341883 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5129 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत है।
दूसरी ओर जहां राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। जबकि जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 48है। तीन मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85373 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83737 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Jharkhand liquor scam में ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को भेजा समन, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
- Dhanbad में अवैध कोयला कारोबार पर ED की कार्रवाई, एलबी सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद जब्त
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत
- Jharkhand में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ ‘जंतर-मंतर’ की तर्ज पर आंदोलन, रांची में हजारों छात्रों ने निकाली संविधान यात्रा
- Jharkhand के Deoghar सहित सात जिलों में 02 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना


