Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की जारी परीक्षा परिणाम में फेल मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आवास घेरने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया।

इस दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट में फेल विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। विद्यार्थियों का कहना था कि उनके नौवीं और 11वीं में अच्छे अंक थे। इसके बावजूद उन्हें फेल कर दिया गया। छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से मिलकर मांगों से अवगत कराया। मंत्री ने छात्रों की मांगों पर विचार करने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने सोमवार को भी जैक के कार्यालय का घेराव किया था।
इसे भी पढ़ें:
- कब है विश्वकर्मा पूजा? तारीख से लेकर शुभ मुहूर्त और विधि तक जानें सब कुछ
- Deoghar Railway Station पर लावारिस बैग से 7.050 किलो गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद
- Deoghar: हथियार के बल 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायियों ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
- 2,000 रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR, छोटे व्यापारियों के लिए जारी रहेगी छूट



