![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
पालोजोरी (देवघर): पालोजोरी थाना क्षेत्र के गोबरबांध गांव में सोमवार की शाम अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह सोमवार को भी 18 वर्षीय रजिया खातुन मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गई थी। इस दौरान हल्की बारिश और अचानक वज्रपात हो गया। रजिया वज्रपात की चपेट में आ गई और गिर पड़ी।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
रजिया की मौत हो चुकी थी। वहीं, वज्रपात की चपेट में आकर मवेशी की भी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)