Dumka: जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दलदली गांव के कमार टोला की एक 18 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से मौत हो गई, जबकि दूसरी 45 वर्षीय महिला झुलस गई।
घटना सोमवार के दोपहर तीन बजे के करीब की बतायी जा रही है। दोनों महिलाएं जब खेत से काम कर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं, जिसमें 18 वर्षीय एलिजाबेथ हांसदा की मौत हो गई। वहीं, 45 वर्षीय होपनी मुर्मू घायल हो गई।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बिलकन बागे ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।