
Deoghar: देवघर नगर थाना में नेहरू पार्क के वाहन शुल्क वसूली करने वाले कर्मी के साथ मारपीट एवं छिनतई किये जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि देवघर नगर निगम के पत्रांक 1152/24 दिनांक 12 जून के आदेशानुसार स्थानीय लोगों के द्वारा वाहन वसूली 13 जून से शुरू किया था। 14 जून को कुछ अज्ञात युवकों द्वारा वसूली कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट कर 3500 रूपये छिनतई कर लिया गया। कहा है कि 15 जून को दोबारा श्रीराम झा चौक पर 20-25 की संख्या में युवक आये और गाली- गलौज करते हुए हॉकी स्टीक और रड से मारपीट करते हुए 540 रूपये छिन लिया। मारपीट करने वाले कुछ युवकों द्वारा दस लाख रूपये की मांग की गयी।

कहा है कि जहां पर घटना घटी है वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। जिसे जांच करने पर मारपीट एवं रंगदारी मांगने वालों की पहचान हो सकती है। मामला दर्ज कर अपराधियों की पहचान करने में जुट गयी है।


