धनबाद: धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत मामले में गठित एसआईटी की टीम ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर एक बार फिर से सीन को रिक्रिएट किया। इसके अलावा एसआईटी ने घटनास्थल की बारीकी से जांच और निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि न्यायाधीश हत्याकांड मामले में 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। बावजूद इसके धनबाद पुलिस अब तक इस मामले में किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है।

इसके पूर्व शुक्रवार को धनबाद एसएसपी कार्यालय में एसआईटी की आठ घंटे तक मैराथन बैठक चली, जिसमें इस मामले में गिरफ्तार ऑटो ड्राइवर और उसके सहयोगी की पेशी भी हुई थी।
इसे भी पढ़ें:
- Dhanbad में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर घायल
- Jharkhand के Godda में पकड़ी गई अवैध मिनी फैक्ट्री, मुख्य आरोपी निकला RTI एक्टिविस्ट
- JPSC और JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID ने चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार
- Deoghar: मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत, पति घायल
- Jharkhand के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में डिस्चार्ज याचिका खारिज



