
Deoghar: एक बार फिर देवघर में गोड्डा एमपी निशिकांत दुबे और देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की चर्चा गर्म है। सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर डीसी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया है।

दरअसल, सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत के आधार पर देवघर डीसी के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने धारा 124b,353,120b,441,448,201,506 व ऑफिशियल सेक्रेटर एक्ट की धारा 2/2 के तहत FIR दर्ज किया है। बता दें कि मामला देवघर एयरपोर्ट से जुड़ा है। जब सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा 31 अगस्त को दुमका से लौट दिल्ली जाने के लिए देवघर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि देवघर डीसी अपने रसूख का धौंस दिखा रहे। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार के नियमों के अंतर्गत देवघर एयरपोर्ट के एडवाइज़री कमिटि का मैं चेयरमैन हूँ । अगस्त महीने की 31 तारीख़ को मैं शाम के 5.15 बजे देवघर एयरपोर्ट पर दिल्ली का विमान पकड़ने के लिए पहुँचा। मेरे साथ भाजपा के सांसद मनोज तिवारी जो नागरिक विमानन विभाग के स्थाई समिति के अध्यक्ष हैं वो भी थे। विमान के अन्दर हमलोग लगभग 5.25 में अपनी सुरक्षा जॉंच कर पहुँच गए। पिछले कुछ दिनों से देवघर एयरपोर्ट पर विमान का आवागमन नाइट लैंडिंग सुविधा नहीं रहने के कारण बाधित हो रही है जिसका केस झारखंड हाईकोर्ट में लम्बित है। उस केस की सुनवाई इसी महीने होगी,इस सिलसिले में एयरपोर्ट डायरेक्टर से मैंने जानकारी लेने के लिए उनके कार्यालय जाने का निर्णय उनसे बात कर लिया,चुंकि समय कम था इसलिए मैंने नंगे पाँव ही जल्द बाज़ी में जाने का फ़ैसला किया। जाने के क्रम में झारखंड पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने मुझे जाने से रोका व मेरे दोनों पुत्र जो मेरा चप्पल जुता लेकर आ रहे थे उनके साथ गाली-गलौज किया । मुझे जान से मारने की धमकी दी । मेरे कार्य में बाधा पहुँचाने का काम उन्होंने देवघर के ज़िला उपायुक्त मंजूनाथ के कहने पर किया, इसका खुलासा दूसरे दिन हुआ जब वो बिना इजाज़त के देवघर एयरपोर्ट के सुरक्षा क्षेत्र में, डीआरडीओ के रेसटरीकटेड क्षेत्र में जहां जाने की अनुमति केवल प्रधानमंत्री कार्यालय देता है गए। वहाँ एयरपोर्ट डायरेक्टर ने उनके समझाने का प्रयास किया जहां पर उन्होंने अपने रसूख़ का धौंस दिखाया ।
उन्होंने कहा कि देवघर डीसी ने मेरे कार्य में बाधा पहुँचाने,बिना इजाज़त डीआरडीओ क्षेत्र में जाने व एयरपोर्ट डायरेक्टर को धौंस के लिए ज़िला उपायुक्त देवघर में देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़,कार्य में बाधा,फ़ौजदारी ट्रेस पास व मेरे ख़िलाफ़ जान से मारने के लिए झारखंड पुलिस को उकसाया है।
यहां, बता दें कि देवघर डीसी को देवघर एयरपोर्ट पर 31 अगस्त को सुरक्षा मानकों के उल्लंघन एवं ATC के अन्दर बिना किसी अनुमति के यात्रियों के प्रवेश को लेकर पत्र मिला है। देवघर एयरपोर्ट में सम्पूर्ण सुरक्षा प्रभारी शिकायत की गयी है। शिकायत में कहा गया है कि एयरपोर्ट संचालन के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों द्वारा ATC में प्रवेश किया गया, Night Operation की सुविधा उपलब्ध न रहने के बावजूद, यात्रियों के जान माल के सुरक्षा को नजर अंदाज करते हुए , ATC क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया गया।


