रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के आगमन की तैयारी को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इमरान प्रतापगढ़ी अगस्त माह में झारखंड दौरे पर आएंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने प्रदेश के पदाधिकारियों को इमरान प्रतापगढ़ी के कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए आम जनों के बीच जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनाने में अल्पसंख्यक समुदाय का बहुत बड़ा योगदान रहा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव अल्पसंख्यकों के उचित भागीदारी को लेकर काफी संवेदनशील हैं। वह मानते हैं कि पार्टी के अंदर और सरकार में भी उनके योग्यता, सक्रियता एवं कर्मठता के अनुसार अवसर मिलना चाहिए। बैठक में राजेश गुप्ता, अजय केरकेट्टा, खालिद खान, समीर अंसारी, तारिक अनवर आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:
- कौन हैं 15 वर्षीय उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं
- Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के SP बदले
- वकालत छोड़ गाज़ीपुर का युवक बना ड्रग्स सरगना, दिंडोशी पुलिस ने 1.28 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार
- Deoghar: नगर थाना पुलिस का विशेष अभियान, लाल वारंटी समेत पांच गिरफ्तार
- तीन लाख की साइबर ठगी में Deoghar से एक आरोपित हिरासत में, Mumbai Police कर रही पूछताछ



