Dhanbad: सुबह की सैर पर निकले धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद की बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शहर के रणधीर वर्मा चौक की है। एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उन्हें शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMCH) में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव समेत जिला के तमाम न्यायिक पदाधिकारी एवं मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पर धनबाद के एसएसपी, एसपी समेत जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल, घटना में शामिल वाहन के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।

न्यायाधीश उत्तम आनंद ने छह माह पूर्व ही धनबाद के न्यायाधीश के रूप पदभार ग्रहण किया था। इसके पूर्व वह बोकारो के जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रोज की तरह न्यायाधीश उत्तम मॉर्निंग वॉक करने सुबह पांच बजे सुबह अपने आवास से निकले। इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक के आगे न्यू जज कॉलोनी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर तड़पता देख पवन पांडे नामक एक राहगीर ने उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए SNMCH भेजा, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद काफी देर तक एक अज्ञात मरीज के रूप में उनका इलाज चलता रहा। काफी देर तक जब जज साहब घर नहीं लौटे तब परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। इनके बाद जाकर पुलिस ने SNMCH में इलाजरत अज्ञात मरीज की न्यायाधीश होने की पुष्टि की।
Also Reads:
- Deoghar : मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला, गिरकर हुआ घायल
- पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने की है गलत बयानी, करूंगा मानहानि का मुकदमा : निशिकांत दुबे
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब



