मधुपुर (देवघर): जम्मू-हावड़ा-हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे 55 वर्षीय रेल यात्री की मौत रेलवे ट्रैक पर गिरने से हो गई। मधुपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर जब ट्रेन रुकने ही वाली थी तभी रेलयात्री ट्रेन से गिर गए। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि यात्री ट्रेन से गिरने के बाद घायल हो कर ट्रेन के चक्के में फंसा रहा। सूचना मिलने पर काफी मशक्कत के बाद रेल कर्मियों ने अन्य यात्रियों के सहयोग से शव को ट्रैक से बाहर निकाला। इस बीच ट्रेन करीब आधे घंटे तक मधुपुर स्टेशन पर रुकी रही। शव निकलने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।

मृतक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल नंबर से उसके परिजनों से संपर्क किए जाने के बाद उसकी पहचान की गई। मृतक यूपी जिला जौनपुर थाना फतेहगंज गांव डीहजहानियां निवासी रामकेवल चौबे बताया जाता है। रेल थाना प्राभारी हरे राम दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है।
Also Read:
- Deoghar: टावर चौक बाजार में ओड़िसा की बुजुर्ग महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन झपटी
- Deoghar: घर में घुसकर महिला व 13 वर्षीय बेटे पर जानलेवा हमला, महिला रेफर
- Deoghar: थार सवार चार अपराधियों ने दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, विरोध पर मारपीट व लूटपाट
- रंगदारी व संगठित अपराध के खिलाफ Deoghar पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
- Deoghar से जुड़ा JSSC-CGL पेपर लीक का तार: लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों को रटाए गए थे क्वेश्चन-आंसर



