
Deoghar: देवघर जिले के सारवां-सारठ मुख्य सड़क पर एक थार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना जियाखाड़ा मनिगढ़ी पुलिया के समीप हुई।

जानकारी के मुताबिक, आसनसोल से देवघर हवाई अड्डा जा रही थार (संख्या डब्ल्यूबी 37 जे 0032) का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह सड़क किनारे झाड़ियों को रौंदते हुए पलट गयी। हालाँकि, हादसे में थार चालक बाल-बाल बच गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एसआई अमरेश सोलंकी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को जब्त कर लिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



