
Singer Krishnakumar Kunnath Died: मशहूर सिंगर केके का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया. एक कंसर्ट में करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. इसके बाद गायक को कोलकाता के CMRI हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मशहूर गायक केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली समेत कई भाषाओं के गीतों को अपनी आवाज दी थी. केके 53 साल के थे. उन्होंने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं. उन्होंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी गाने गाए थे.

केके का कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में कार्यक्रम था. उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम की जानकारी दी थी.


