देवघर: देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि देवघर शहर के बरमसिया चौक के पास भारी मात्रा में गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही एसपी के निदेशानुसार SDPO सदर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।

टीम बरमसिया चौक पहुंची तो देखा गया कि भुलु महथा के दुकान के पास काफी भीड़ लगी हुई थी। पुलिस को देखते ही दुकान से एक आदमी भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया। पकड़े गए शख्स ने अपना नाम भुलु महथा बताया। जब पुलिस ने उसके दुकान की तलाशी ली तो एक प्लास्टिक के बोरा से गांजा बरामद हुआ।

बरामद गांजा का वजन 175 ग्राम पाया गया है। पुलिस द्वारा भुलु महथा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Also Read:
- Deoghar: थार सवार चार अपराधियों ने दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, विरोध पर मारपीट व लूटपाट
- रंगदारी व संगठित अपराध के खिलाफ Deoghar पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
- Deoghar से जुड़ा JSSC-CGL पेपर लीक का तार: लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों को रटाए गए थे क्वेश्चन-आंसर
- Deoghar: आधी रात ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच कुख्यात अपराधी पकड़ाये, स्कॉर्पियो, पिस्तौल और गोली बरामद
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम



