
Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रडगांव में सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने कार में बैठे सीनियर अधिवक्ता मनोज झा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजय कुमार सहित आसपास के थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मनोज झा रांची के चर्च रोड के रहने वाले थे। वह मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले थे।

बताया जाता है कि जमीन विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की गई है। मनोज झा तमाड़ स्थित एक 14 एकड़ प्लॉट पर बाउंड्री कराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान सोमवार की शाम घात लगा कर बैठे पांच की संख्या में अपराधियों ने कार में बैठे अधिवक्ता मनोज झा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का प्रतीत होता है। अपराधियों का सुराग मिला है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इस घटना पर रांची जिला बार एसोसिएशन के संजय विद्रोही ने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी हो। अधिवक्ताओं में इस घटना से काफी आक्रोश है और 27 जुलाई को सभी अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करेंगे ।
Also Reads:
- Avalanche on Broad Peak: 4 पर्वतारोहियों की मौत, निम्स दाई समेत 6 लापता
- Deoghar : जसीडीह स्टेशन पर 2.95 किलो चांदी के जेवरात व नकदी के साथ युवक हिरासत में
- Indian Railway ने टिकट बुकिंग के साथ शुरू की अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग
- Jharkhand के Hazaribagh में होटल से तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद
- भारत विकास परिषद, देवघर शाखा द्वारा श्रावणी सेवा शिविर का शुभारंभ


