देवघर: देवघर-रिखिया मुख्य मार्ग पर हरलाजोरी मंदिर के पास सोमवार की शाम बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नंदकिशोर दास रिखिया थाना क्षेत्र के देवीचक निवासी था।

जानकारी के अनुसार नंदकिशोर दास बाइक से दिलीप दास के साथ गांव की ओर जा रहा था। तभी हरलाजोरी मंदिर के पास सामने से आ रही एक बोलेरो को देखकर उसका बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकरायी और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टर ने नंदकिशोर दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलीप को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।
Also Read:
- Deoghar: भादो मेला में रंगदारी व धमकी मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व CCTV-DVR बरामद
- वाराणसी में नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू की मौत के साथ Jharkhand में खौफ के एक बड़े चैप्टर का खात्मा
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस



