
Lohardaga : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची टीम ने गुरुवार काे लाेहरदगा के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के लेखा लिपिक (कैशियर) वरूण कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आंगनबाड़ी जीर्णोद्धार को लेकर जुरिया निवासी शिकायतकर्ता सफेजुल अंसारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

एसीबी के अनुसार योजना का फाइनल भुगतान के लिए पांच हजार रूपये की मांग कैशियर वरूण कुमार ने शिकायतकर्ता सफेजुल अंसारी से की थी।
विशेष प्रमंडल के लोहरदगा ऑफिस में पांच हजार रूपये रिश्वत की रकम लेते हुए वरूण कुमार को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उसे रांची ले गई। वर्ष 2025 रांची का यह नौवां ट्रैप केस है। (HS)


